भादरा: विधायक बेनीवाल ने शहरी सेवा शिविर का किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए सख्त निर्देश
भादरा। विधायक संजीव बेनीवाल ने सोमवार सुबह 11 बजे नगर पालिका परिसर में चल रहे शहरी सेवा शिविर-2026 का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को आमजन के कार्यों का त्वरित निस्तारण करने, आवासीय पट्टों की फाइलें नहीं रोकने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी भागीरथ चौधरी ने शिविर को जनहित म