इंचार्ज परिवाद शाखा निरीक्षक सुनीता के जिला रोहतक में स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समारोह में डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविंद्र सिंह सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।