हज़ारीबाग: हजारीबाग सदर अस्पताल में 6 माह के बच्चे की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
हजारीबाग सदर अस्पताल में 6 माह के बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि सलाइन चढ़ाने में काफी देर हुई, जिसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। वहीं डॉक्टरों ने कहा कि बच्चा पहले से गंभीर हालत में था और इलाज के दौरान सभी जरूरी प्रयास किए गए।