औरैया: सहायल क्षेत्र के भैसौड़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के बीच तकरार, प्रधानाध्यापक हुए निलंबित, जांच जारी
दिबियापुर। सहार ब्लॉक के गांव भैंसोड़ी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट चार अप्रैल को प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई। मामला थाना तक पहुंच गया। उधर विवाद का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक सुनीता कुमारी की लापरवाही पाते हुए बुधवार को निलंबन की कार्रवाई कर दी।