अररिया: दीयारी गांव में ठेले पर सब्जी बेचते समय युवक और ग्राहक के बीच हुई मारपीट, सब्जी बेचने वाला युवक घायल
Araria, Araria | Feb 19, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के दीयारी गांव में ठेला पर घुम - घुम कर सब्जी बेचने के दौरान एक युवक व गाहक के बीच हुई मारपीट की घटना में सब्जी बेचने वाला युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल युवक का इलाज किया जा रहा है.