अररिया: अररिया के टाउन हॉल में वसंत पंचमी महोत्सव-2025 का आयोजन किया गया
Araria, Araria | Feb 19, 2025 कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में आज टाउन हॉल, अररिया में वसंत पंचमी महोत्सव-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक अररिया अंजनी कुमार एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।