अररिया: अररिया पुणिया मार्ग के गैयारी के पास एक व्यक्ति ने पकड़ा विषैला सर्प, मच गई अफरा-तफरी
Araria, Araria | Feb 19, 2025 अररिया पुणिया मार्ग के गैयारी के पास बुधवार को दोपहर 2 बजे के करीब उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने विषैला सर्प पकड़कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की. इस घटना को देखकर स्थानीय लोग दंग रह गए और तुरंत ही वहां भीड़ जमा हो गई. जानकारी के अनुसार, यह व्यक्ति चातर वार्ड संख्या 5 का निवासी मोहम्मद मोईम बताया जा रहा है.