रफीगंज: रफीगंज के अरथुआ में पति से विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बेटियों के साथ नदी में लगाई छलांग, तीनों की मौत
रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना क्षेत्र के अरथुआ गांव स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप धावा नदी में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक घटना में महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ नदी में छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौत हो गई। मृदिका फुआ ने बुधवार सुबह 9:00 बजे बताया कि सोनी 2018 में प्रेम विवाह की थी। विवाह के बाद से ही पति द्वारा उसके साथ मारपीट होती थी।