दमोह: परशुराम जयंती पर टेकरी व जेल मंदिर में धार्मिक आयोजन, पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया हुए शामिल
Damoh, Damoh | Apr 20, 2026 दमोह के जबलपुर नाका स्थित परशुराम टेकरी पर सोमवार सुबह भगवान परशुराम जयंती पर हवन-पूजन के बाद तीन शेड, चेकर निर्माण व कुर्सियों के लोकार्पण का आयोजन हुआ। पूर्व वित्त मंत्री व विधायक जयंत मलैया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। विप्र समाज का सहयोग रहा। इधर, जेल मंदिर में भी पूजन-पाठ व हवन हुआ, जहां मलैया शामिल हुए।