#अलीगढ़ दिल्ली जा रही आर्टिगा बाइक बचाने के प्रयास में ट्रक से भिड़ी, भीषण टक्कर में महिला समेत 5 लोग गंभीर घायल,अलीगढ़: महुआखेड़ा थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही आर्टिगा कार चालक ने अचानक सामने आई बाइक को बचाने का प्रयास किया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और मामले की जांच जारी है।
#BreakingNews #Aligarh #RoadAccident #UttarPradesh #Delhi
Koil, Aligarh | Jun 29, 2026