शाजापुर: शाजापुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
शाजापुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कलेक्टर के नाम शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख है कि जिले में स्कूल वाहन दुर्घटनाओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक दिन पहले ही ग्राम पनवाड़ी में स्थित सेंट मैरी स्कूल के वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और वाहन पलट गया। इस वाहन में 40 से अधिक बच्चे बैठे हुए थे।