शाजापुर: मक्सी के लोग एसपी आफिस शाजापुर पहुंचे, विवाद के मामले में कार्रवाई की मांग
जिले के मक्सी में सोमवार रात को एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद के अगले दिन मंगलवार को एक पक्ष के लोग शाजापुर में एसपी आफिस पहुंचे। उन्होंने एसपी के नाम एएसपी टीएस बघेल को ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन के साथ ही सीसीटीवी फुटेज और वीडियो भी दिए हैं। मामले में दूसरे पक्ष के लोगों पर भी कार्यवाही की मांग की गई है।