कोंडागांव: जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग के मद से ग्राम बोकराबेड़ा को मिला पानी टैंकर, जल सुविधा होगी मजबूत
फरसगांव जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बोकराबेड़ा में क्षेत्र क्रमांक-5 के जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग द्वारा 15वें वित्त आयोग जिला पंचायत निधि (वर्ष 2025-26) के तहत ग्रामीणों को पानी टैंकर प्रदान किया गया। इस पहल से गांव में पेयजल एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए जल उपलब्धता बेहतर होगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।