दरभंगा: जिलाधिकारी ने 02 जून को आयोजित सहयोग शिविर की तैयारियों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
2 जून 2026 प्रथम मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलता के लिए सदर प्रखंड के साहबाजपुर और शिशो पश्चिम पंचायत का दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। शिविर की सफलता के लिए उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। यह जानकारी रविवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कई निर्देश संबंधित पदाधिकारी दिए।