सरदारशहर: भियासर गांव की रोही में करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौत, भानीपुरा पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
सरदारशहर उपखंड के भानीपुर थाने के गांव भीयासर की रोही में बुधवार शाम 7 बजे खेत में काम कर रही एक महिला 35 वर्षीय सुमन जाट की करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। गुरुवार दोपहर 2 बजे भानीपुरा पुलिस ने मृतक महिला के ससुराल पक्ष और पीहर पक्ष की मौजूदगी में राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखें मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।