सरदारशहर: सरदारशहर में पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक में चिकित्सा, बिजली, पीडब्लूडी, पीएचडी विभाग पर जनप्रतिनिधियों ने की आलोचना
सरदारशहर पंचायत समिति सभागार में प्रधान निर्मला राजपुरोहित की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र की बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क, चिकित्सा समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक शुरू होते ही चिकित्सा, बिजली विभाग, पीएचडी विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों ने सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया।