सरदारशहर: अर्जुन क्लब के पास झिंडी मिंडी का जुआ खेल रहे 3 जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ₹1500 नगद बरामद किए
पुलिस ने गुरुवार रात्रि 10 बजे अर्जुन क्लब के पास झिंडी मिंडी का जुआ खेल रहे वार्ड 1 रामनगर बास निवासी 28 वर्षीय श्रीराम पुत्र महावीर भार्गव, वार्ड 3 रामनगर बास निवासी 19 वर्षीय श्याम शर्मा पुत्र राजूराम और वार्ड 16 निवासी 38 वर्षीय अर्जुन राम पुत्र राजकुमार मेघवाल को गिरफ्तार कर उनके पास से जुआ खेलने की सामग्री और 1500 रुपये नगद बरामद किए हैं।