हाथरस: नागलिया देवरी में दहेज में फोर व्हीलर न देने पर पति ने पत्नी को लोहे की रोड से पीटा, महिला ने थाने में की शिकायत
हाथरस के महिला थाने में एक घरेलू मामला सामने आया गांव नगरिया देवरी में एक विवाहिता के परिवार द्वारा दहेज में फोर व्हीलर गाड़ी न देने पर पति ने जमकर अपनी पत्नी की लोहे की रोड से मारपीट कर दी इस मारपीट में पत्नी का हाथ टूट गया मंगलवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है और मामले की जांच में जुट गई है