देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने क्षेत्र में सरेराह गुंडई दिखाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मामले में अभियुक्त सुनील उर्फ चक्की, पुत्र दिलीप यादव, निवासी,राजीवनगर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष है को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शास्त्रीनगर के पास मेन रोड पर एक बुजुर्ग से मारपीट कर शांति व्यवस्था को भंग किया था.