घोड़ाडोंगरी: सारनी के पास स्टेट हाइवे पर मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने से युवक गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल,
सारनी के पास शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे स्टेट हाइवे पर मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने से युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को 100 डायल ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 100 डायल से मिली जानकारी के अनुसार सारनी के पास स्टेट हाइवे पर मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने से झनक धुर्वे निवासी सारनी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।