घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी बस स्टैंड के पास दो बाइक की हुई भिड़त, बाइक सवार एक व्यक्ति हुआ घायल
घोड़ाडोंगरी बस स्टैंड के पास गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे दो बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घोड़ाडोंगरी बस स्टैंड के पास दो बाइक की भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार फुलगोहान निवासी रामसू वरकड़े घायल हो गया।