घोड़ाडोंगरी: पाथाखेड़ा पुलिस ने सटोरियों पर की कार्रवाई, 2 सटोरियों को किया गिरफ्तार
पाथाखेड़ा पुलिस ने बुधवार को सटोरियों पर कार्रवाई की। पुलिस ने सट्टा लिखते 2 सटोरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सटोरियों के पास से 2280 रुपए और सट्टा पर्ची जब्त की है।सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि सारनी थाने की पाथाखेड़ा पुलिस ने सटोरियों पर कार्रवाई कर सट्टा लिखते 2 सटोरियों राहुल, रामजी को गिरफ्तार किया।