घोड़ाडोंगरी: नगर पालिका परिषद सारनी में जल सम्मेलन का किया गया आयोजन
नगर पालिका परिषद सारनी में गुरुवार दोपहर 1 बजे जल सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जल स्त्रोतों के संरक्षण और पुर्नजीवन को लेकर चर्चा की गई। सम्मेलन में जल संरक्षण को लेकर एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने को लेकर चर्चा की गई। क्षेत्र के जल स्रोतों एवं नदी, कुएं सहित अन्य जल स्रोतों की साफ सफाई के साथ ही अतिक्रमण मुक्त करने की भी योजना बनाई गई।