घोड़ाडोंगरी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में गर्भवती महिलाओं की विभिन्न जांच को लेकर बीएमओ ने ली बैठक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में बुधवार को गर्भवती महिलाओं की विभिन्न जांच को लेकर बीएमओ डॉ संजीव शर्मा ने सीएचओ की बैठक ली। बैठक में बीएमओ डॉ संजीव शर्मा ने गर्भवती महिलाओं की होने वाली विभिन्न जांच की समीक्षा की। इसके साथ ही समय समय पर गर्भवती महिलाओं को विभिन्न जांच के लिए प्रेरित करने के निर्देश सीएचओ को दिए।