हमीरपुर: तीन साल में ही उखड़ी बिदोखर-बंडा सड़क, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब तीन वर्ष पूर्व बिदोखर से बंडा गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का कराया गया डामरीकरण अब पूरी तरह उखड़ने लगा है। सड़क की गिट्टियां बाहर निकल आई हैं और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन जाने से आवागमन कठिन हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो सड़क पूरी तरह चलने लायक नहीं बचेगी। बंडा गांव के प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र