बिश्रामपुर: रेहला योगीबीर देव स्थल पर नवाह परायण महायज्ञ के उत्तरार्ध प्रवेश पर भगवान राम व शक्ति की भक्ति में पूरा शहर हुआ लीन
शनिवार को विश्रामपुर नगर परिषद अंतर्गत वासंतिक नवरात्र में गढ़वा रोड स्टेशन परिसर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री योगीबीर देवस्थल पर आयोजित श्रीराम चरितमानस नवाह्वपरायण महायज्ञ के उत्तरार्ध में प्रवेश के साथ पूरा रेहला शहर भगवान राम और शक्ति की भक्ति में लीन होने लगा है। मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।