बिश्रामपुर: विश्रामपुर हाई स्कूल के सामने टेंपू व बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल,इलाज जारी
विश्रामपुर -बीमोड़ मुख्यपथ पर जनता हाई स्कूल के सामने बाइक व टेंपू की भीषण टक्कर हो गई।जिसमे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकी पहचान सीदे निवासी 22 वर्षीय मिराज अंसारी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार,युवक अपने बहन को पांडु छोड़ने आया था,जो की पांडु से वापस अपने घर सीदे जाने के क्रम में विश्रामपुर हाई सकूल के सामने दुर्घटना ग्रस्त हो गया।