बिश्रामपुर: रेहला में विहिप प्रखंड कमेटी का हुआ पुनर्गठन, विक्रम आदित्य बने खंड अध्यक्ष
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का एक संयुक्त बैठक शनिवार को रेहला साप्ताहिक शुक्रबाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में हुआ।बैठक की अध्यक्षता विहिप के जिला मंत्री दामोदर मिश्रा व संचालन बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता ने किया।बैठक में विहिप और बजरंग दल का दायित्व परिवर्तन करते हुए प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया।