कोंडागांव: कावरा गांव में ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को दबोचा, कांग्रेस के नेतृत्व में माकड़ी थाने में की शिकायत
कोंडागांव जिला अंतर्गत माकड़ी ब्लॉक के कावरा ग्राम पंचायत में उपसरपंच के विवाह समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध युवक को विस्फोटक जैसी सामग्री के साथ देखा गया। ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए तत्काल उसे पकड़ लिया। साथ ही मौके से संदिग्ध वस्तुओं को भी बरामद कर लिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाना माकड़ी ले जाया गया