जगदलपुर: जिला कार्यालय में समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आगामी धान खरीदी कार्य को पारदर्शिता के साथ करने के दिए निर्देश
कलेक्टर हरिस एस ने कहा कि आगामी धान खरीदी कार्य को पारदर्शिता और सतर्कता के साथ संपादन किया जाए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र की प्राथमिक तैयारी के संबंध में चर्चा करते हुए 12 संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा सीमावर्ती जांच नाकों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।