भुंतर सब्जी मंडी में जापानी फल ₹105 किलो बिका, आगे और बढ़ सकते हैं दाम
भुंतर सब्जी मंडी स्थित नारायण फ्रूट 51 में आज जापानी फल ₹105 प्रति किलो के भाव बिका। सीजन की शुरुआत में ही बागवानों को जापानी फल के अच्छे दाम मिलने शुरू हो गए हैं।
मंडी के मालिक दीवान ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआत में जापानी फल के अच्छे दाम मिल रहे हैं। आने वाले समय में इसकी कीमतों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अच्छे भाव मिलने से जापानी फल उत्पादक बागवानों में खुशी का माहौल है।
ABN NEWS
Kullu news Sonu thakur
Kullu, Kullu | Sep 27, 2026