सदर: IPL टिकट घोटाले का पर्दाफाश, ChatGPT और Corel Draw से बनाए जाते थे फर्जी टिकट
Sadar, Lucknow | May 8, 2026 लखनऊ में इकाना स्टेडियम के बाहर फर्जी आईपीएल टिकट बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साइबर सेल और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सोशल मीडिया से असली टिकट की फोटो लेकर Corel Draw एप्लीकेशन की मदद से हूबहू फर्जी टिकट तैयार करते थे।