मधुबनी के रामपट्टी मंडल कारा में अचेत अवस्था में पाए गए बेनीपट्टी प्रखंड के परकौली निवासी रोशन यादव की मौ'त का मामला लगातार चर्चा में है। 20 अगस्त को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव परकौली पहुंचे और मृ'तक के परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली। इसके बाद मधुबनी अतिथि गृह में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने राजद की ओर से परिवार को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की और परिवार की दोनों बहनों में से एक को सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से की। तेजस्वी यादव ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के साथ जेल अधीक्षक, संबंधित रक्षाकर्मी और रहिका थाना के SHO को निलंबित करने की मांग भी रखी। इससे पहले प्रशांत किशोर और सांसद पप्पू यादव भी परिवार से मुलाकात कर न्याय की मांग कर चुके हैं।
#Madhubani #MadhubaniNews #Parakauli #RoshanYadav #TejashwiYadav #RJD #BiharNews #BiharPolitics #JusticeForRoshanYadav #RamPattiJail #DENNews #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Roshan Yadav Death Case ] [ Roshan Yadav ] [ Ram Patti Jail ] [ Madhubani Jail News ] [ Tejashwi Yadav ] [ Tejashwi Yadav Madhubani ] [ Parakauli News ] [ Benipatti News ] [ RJD Bihar ] [ Bihar Politics ] [ Justice For Roshan Yadav ] [ Madhubani Breaking News ]