चित्तौड़गढ़: उठेल के रतनलाल जाट ने मादक पदार्थ तस्करी से बनाई संपत्ति, बेटे के नाम पर खरीदे वाहन सहित एक करोड़ की संपत्ति फ्रिज
स्पेशल ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के कई प्रकरणों में संलिप्त तस्कर रतनलाल जाट की लगभग 01 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित चल अचल संपत्तियों को आज फ्रीज करने की कार्रवाई की। सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली द्वारा स्थायी अनुमोदन प्राप्त होने के बाद आरोपी के मकान सहित चार वाहनों को फ्रीज कराया है।