पुखरायां कस्बे मंडी निवासी शोभित गुप्ता की पत्नी वर्षा ने बताया कि पति गुरुवार को शराब के नशे में घर आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। महिला ने भोगनीपुर कोतवाली में शिकायत की है। महिला को शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पुखरायां भेजा गया है।