अब मोबाइल से मिलेगा उर्वरक....
किसानों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण एवं उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने महासमुंद जिले सहित पूरे प्रदेश में उर्वरक वितरण की नई व्यवस्था फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफएफएस) का शुभारंभ किया गया है। इस व्यवस्था के तहत अब किसान मोबाइल एप के माध्यम से सेवा केंद्रों, सहकारी समितियों अथवा निजी उर्वरक विक्रेताओं से उर्वरक प्राप्त करने के लिए टोकन जारी करवा सकेंगे। इससे उर्वरक वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल एवं सुविधाजनक होगी।
नई व्यवस्था के अंतर्गत किसानों को सबसे पहले अपने मोबाइल में ‘एफएफएस मोबाइल एप’ डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आधार नंबर दर्ज कर मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा। जिन किसानों की फार्मर आईडी बनी हुई है, उनके भूमि संबंधी विवरण स्वतः एप पर प्रदर्शित हो जाएंगे। किसान अपनी फसल का चयन कर बोए गए रकबे के आधार पर निर्धारित मात्रा में उर्वरक की बोरियों के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे।
#agriculture
#goodgovernance
#chhattisgarh #mahasamund
7 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Nov 6, 2026