बगहा: बगहा में मिले दो नर कंकाल, क्षेत्र में मची सनसनी
बगहा पुलिस जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर मुसहरी टोला के पश्चिम, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र में पेड़ से दो नर कंकाल लटके मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी बगहा, एसडीपीओ रामनगर, लौकरिया थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे करीब दी