कुलपहाड़: नगारा घाट पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कक्षा में निकला सांप, छात्रों में मची भगदड़
विकासखंड पनवाड़ी की ग्राम पंचायत नगारा घाट स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कक्षा के भीतर अचानक एक काला सांप निकल आया। घटना के समय विद्यालय में अध्यापक संजय वर्मा छात्रों को पढ़ा रहे थे, जबकि प्रधानाचार्य राजकुमार राजपूत दूसरे कक्ष में मौजूद थे। सांप को देखते ही छात्रों में भगदड़ मच गई और बच्चे घबराकर शोर मचाने लगे।