ब्रह्मपुर: आरा-बक्सर फोरलेन पर ब्रह्मपुर के समीप ट्रेलरों की टक्कर, चालक घायल; प्रभावित यातायात को कराया गया बहाल
ब्रह्मपुर के समीप आरा-बक्सर फोरलेन पर गुरुवार सुबह करीब 6 बजे दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब पीछे चल रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रेलर से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।