मुंगेर: घर से बुलाकर रेलकर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती
Munger, Munger | Jun 2, 2026 मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर रेलवे क्वार्टर में सोमवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। ग्रेड-1 टेक्नीशियन राहुल झा को कथित रूप से उनके पड़ोसी ने फोन कर घर से बुलाया और अपने क्वार्टर में ले जाकर गोली मार दी। गोली लगने से राहुल झा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मि