ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 8 बजे सिटी सेंटर स्थित अनुप मिश्रा के पेट्रोल पंप के पास एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान राम सती के रूप में हुई है, जो सौमित जैन के यहां साफ-सफाई का काम करती थी और तीसरी मंजिल पर रहती थी।