हैदरनगर: हैदरनगर में 22 मई को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, किसानों की सुविधाओं पर होगी चर्चा
हैदरनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्व प्रताप मालवा ने प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कृषि पदाधिकारियों, जनसेवकों, किसान मित्रों एवं प्रगतिशील किसानों को 22 मई शुक्रवार को आयोजित प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। कार्यशाला पूर्वाह्न 11 बजे से प्रखंड मुख्यालय हैदरनगर में आयोजित होगी।