एकमा: एकमा ट्रेन हादसे में अज्ञात मृतक की हुई पहचान
Ekma, Saran | May 10, 2026 छपरा सिवान रेल खंड पर एकमा स्टेशन के समीप आमदाढ़ी गांव स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात मृत व्यक्ति की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी 45 वर्षीय अरुण कुमार सिंह के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।