भीलवाड़ा: राजस्थान रोडवेज की सौगात, भीलवाड़ा-मथुरा बस सेवा का शुभारंभ विधायक अशोक कोठारी ने हरी झंडी दिखाकर किया
भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी के प्रयासों से राज्य सरकार द्वारा रोडवेज को उपलब्ध कराई गई नई बसों में से भीलवाड़ा से मथुरा के बीच नई बस सेवा का शुभारंभ सोमवार सुबह केंद्रीय बस स्टेशन परिसर में किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना और जयघोष के बीच विधायक कोठारी ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।