बदायूं: उझानी पुलिस ने दो अभियुक्तों को एक देशी तमंचा, एक कारतूस और चाकू के साथ किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Jul 1, 2026 बदायूं के थाना उझानी पुलिस ने अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना उझानी क्षेत्र के कादरचौक - उझानी रोड से निर्माणाधीन हाईवे पर अढ़ौली की ओर से अभियुक्त सौरभ व गुड्डू अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक देशी तमंचा,एक कारतूस व एक चाकू बरामद कर कानूनी कार्रवाई के बाद मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया ।