होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: भाजपा के स्थापना दिवस पर पालिका अध्यक्ष ने आवास पर फहराया पार्टी का झंडा
नारायण नगर स्थित अपने निज निवास पर नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी का ध्वज फहराया। इस अवसर पर पार्टी के कई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाई। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा और राष्ट्र सेवा के संकल्प को पुनः स्मरण किया।