महोबा: बीजानगर गांव में रास्ता अवरुद्ध करने और मारपीट के आरोप में 6 लोगों पर दर्ज की गई एफआईआर
Mahoba, Mahoba | Jul 31, 2026 महोबा के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के बीजानगर गांव निवासी परशुराम ने बताया कि 25 जुलाई को राजस्व व पुलिस टीम ने अवैध कब्जा हटवाकर रास्ते पर पत्थरगड्डी कराई थी। अगले दिन रामकुमार, रामसेवक, रामरतन, सुखदेव, गीता और प्रेमा ने फिर से रास्ता बंद कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।