जैतपुर: वैध खदान बंद, फिर भी दौड़ रहे रेत के हाइवा, गाड़ाघाट मार्ग पर बीती रात तेज रफ्तार को लेकर विवाद
जैतपुर थाना क्षेत्र में वैध रेत ठेका नहीं होने के बावजूद रेत से भरे हाइवा लगातार गुजर रहे हैं। गाड़ाघाट मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन को लेकर ग्रामीणों और चालक में विवाद हुआ, जिसका वीडियो वायरल है। ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन और परिवहन का आरोप लगाया है। खनिज विभाग ने शिकायत मिलने पर जांच की बात कही है।वीडीओ गुरुवार सुबह 10 बजे सामने आया है।