सिंगरौली: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की, जनसंख्या के अनुपात में सूची में नाम जोड़ने पर दिया ज़ोर
मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुखबीर सिंह ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदाता सूची के पुनरीक्षण की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि हर पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से शामिल करें। मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए 13 दिसम्बर तक आवेदन ले सकते हैं।