बड़ौत: भड़ल के निकट अनियंत्रित कार ने 3 वाहनों में मारी टक्कर, 2 घायल, टाटा पिकअप पलटने से सब्जी सड़क पर बिखरी
Baraut, Bagpat | May 2, 2025 शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बड़ौत मुजफ्फरनगर मार्ग पर भड़ल पुलिस चौकी के निकट अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही दूसरी कार समेत 3 वाहनों में टक्कर मार दी। जिसमें कार चालक व टाटा पिकअप चालक घायल हो गए। जबकि दूसरी कार सवार लोग बाल-बाल बचे। वहीं कार की टक्कर लगने से सब्जी से भरी टाटा पिकअप सड़क पर पलट गई। घायल को राहगीरों ने उपचार के लिए बड़ौत अस्पताल भिजवाया है।